Saturday, October 22, 2022

सुर्य ग्रहण कब से है और किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है????

मित्रों जय मां बाबा की सबसे पहले मित्रों क्षमा चाहते हैं देरी से पोस्ट देने के लिए किसी कारणवश किसी कार्य में बिजी थे अरे पोस्ट को जल्दी दे नहीं पाए मित्रों सनातन धर्म में दीपावली सबसे प्रमुख त्योहार में एक है इस दिन मां लक्ष्मी भगवान कुबेर और बप्पा गणेश जी की पूजा होती है इसके अलावा अपने आराध्य देवता और देवी की पूजा की जा सकती है सबसे पहले मित्रों इस दिन जो ग्रहण लगने वाला है उसके बारे में जानकारी 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जो आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो 25 अक्टूबर 2022 को यानी दीपावली के अगले दिन ग्रहण होने से इस बार महापर्व के दौरान सूर्य ग्रहण का साया रहेगा दीपावली के अगले दिन होने से गोवर्धन पूजा भी दीपावली के तीसरे दिन होगी यह स्थिति पहले भी 27 साल पहले हुई है अब 27 साल बाद ग्रहण के कारण दीपावली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा होगी ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि को पड़ता है और दीपावली की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है वही ग्रहण शुरू होने से पहले 12 घंटे से पहले सूतक काल चालू हो जाता है आइए जानते हैं इस बारे में समय और तिथि सूतक काल और किस राशि पर क्या प्रभाव रहेगा मित्रों इस साल का यह सूर्य ग्रहण आखरी होगा और इसी साल 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण का प्रभाव देखने को भी मिलेगा

सूतक काल का समय
सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटा पहले शुरू हो जाता है इस हिसाब से 24 अक्टूबर को मध्य रात्रि से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा करीबन 2:30 बजे सूतक शुरू होगा समय अनुसार थोड़ा आगे पीछे हो सकता है जगह काल दिशा पर निर्भर करता है जो अगले दिन 4:30 बजे तक समाप्त होगा
सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को दोपहर 2: 29 मिनट से शुरू होगा और सायं 6:32 पर समाप्त होगा सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे 3 मिनट रहेगी जो समय काल दिशा पर थोड़ा अलग अलग हो सकता है

मित्रों धर्म के नजरिए से ग्रहण को अशुभ माना गया है ग्रैंड में कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है पूजा पूजा पाठ भी वर्जित मानी गई है लेकिन ग्रहण में भी कई तंत्रोक्ति के साधना होती है गुरु मंत्र या कोई मानसिक जाप हवन इत्यादि साधकों के लिए मान्य है
बाकी मित्रों सूतक से पहले अपना पूजन पाठ कर ले सुबह सुतक के के समय घर में पूजा पाठ अथवा किसी भी देव प्रतिमाओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए रात्रि में दीपावली पूजन के बाद सूतक लगने से पहले पूजा घर में रखे गए जेवर रूपयों को उठा ले और अपनी तिजोरी में रख ले और पूजा घर को पर्दा लगा दीजिए ध्यान रहे सूतक काल में किसी देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श ना करें नादान बालक की कलम से आज बस इतना ही बाकी फिर कभी,,
ग्रहण का मोक्ष होने के बाद स्नान करें अपना जनेव और कलाई में बंधी मोली कलावा बदल कर पुजाघर की साफ सफाई करके पूजन आरती करें ग्रहण काल में भोजन या किसी अन्य का अन्न का सेवन ना करें केवल वृद्ध व्यक्ति गर्भवती स्त्री बीमार बच्चा उनके लिए भोजन की छूट है बाकी ग्रहण काल के दौरान यह सब भोजन ना करें तो भी अच्छा है
सूर्य ग्रहण 2022 राशियों पर प्रभाव
मेष राशि: स्त्री पीड़ा
वृष राशि: सौख्य
मिथुन राशि: चिन्ता
कर्क राशि: व्यथा
सिंह राशि: श्री
कन्या राशि: क्षति
तुला राशि: घात
वृश्चिक राशि: हानि
धनु राशि: लाभ
मकर राशि: सुख
कुंभ राशि: मान नाश
मीन राशि: मृत्युतुल्य कष्ट का योग
जय मां जय बाबा महाकाल जय श्री राधे कृष्णा अलख आदेश 🌹🙏

No comments:

Post a Comment

#तंत्र #मंत्र #यंत्र #tantra #mantra #Yantra
यदि आपको वेब्सायट या ब्लॉग बनवानी हो तो हमें WhatsApp 9829026579 करे, आपको हमारी पोस्ट पसंद आई उसके लिए ओर ब्लाँग पर विजिट के लिए धन्यवाद, जय माँ जय बाबा महाकाल जय श्री राधे कृष्णा अलख आदेश 🙏🏻🌹

इस नवरात्रि को क्या करे और क्या है खास

जय मां बाबा की मित्रों आप सभी को  🌷🌷 *घट स्थापना का शुभ मुहूर्त* 🌷🌷 इस बार नवरात्र 3 अक्टूबर 2024 गुरुवार से  11 अक्टूबर 2024 शुक्रवार त...

DMCA.com Protection Status